CSK vs KKR Match result : धोनी की फिफ्टी हुई बेकार | कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया - Google Karle

 कोलकाता ने चेन्नई को छह विकटों से हराया

CSK vs KKR Match result : धोनी की फिफ्टी हुई बेकार | कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया - Google Karle

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 50 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने लक्ष्य को 18.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे ने 44 रन बनाए।

यह ड्रीम टीम भी देखें =>  RCB vs PBKS 3rd Match of IPL 2022 Dream11 Team

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऋतुराज गायकवाड़ ने शून्य, डेवोन कॉनवे ने तीन रन, रॉबिन उथप्पा ने 28 रन, अंबाती रायुडू ने 15 रन और शिवम दुबे ने तीन रन बनाए। चेन्नई ने 61 रन पर पांच विकेट खो दिए थे। इसके बाद धोनी और रवींद्र जडेजा ने 56 गेंदों में 70 रन की नाबाद साझेदारी की.


धोनी और जडेजा ने आखिरी पांच ओवर में 58 रन जोड़े। जडेजा 28 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया. कोलकाता के लिए उमेश यादव ने दो विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती-आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

यह ड्रीम टीम भी देखें =>  RCB vs PBKS 3rd Match of IPL 2022 Dream11 Team


धोनी ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह 38 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह धोनी के आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक था। उन्होंने 35 महीने बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया। उन्होंने आखिरी अर्धशतक 21 अप्रैल 2019 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
×