वीडियो : रविंद्र जडेजा ने जीत के बाद झुककर किया धोनी को सलाम - Google Karle

आईपीएल 2022 के 33वे मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया l जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बहुत ही शानदार जीत अपने नाम की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से बहुत ही करारा शिकस्त दी है। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर बहुत ही शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए एक फिनिशर का भूमिका निभाया।


इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने लास्ट गेंद पर एक शानदार चौका लगाते हुए मैच को जीत लिया। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने 13 बॉल पर 28 रन की नाबाद पारी खेली। जब धोनी मैच जिताकर लौट रहे थे, तब चेन्नई टीम के नए कप्तान रवींद्र जडेजा उनके आगे नतमस्तक हो गए। रविंद्र जडेजा ने कैप हटाकर धोनी के सामने सिर झुकाते हुए धोनी का अभिनंदन किया। जडेजा ने बयान में कहा कि धोनी ने बता दिया कि वो यहां हैं।

रविंद्र जडेजा ने जीत के बाद झुककर किया धोनी को सलाम - Google Karle



मैच खत्म होने के बाद रविंद्र जडेजा ने बयान के दौरान कहा कि, ‘जिस तरह से मैच आगे बढ़ रहा था उसे देखकर हम सभी काफी चिंतित हो गए थे। लेकिन मैच के बेहतरीन फिनिशर अभी यहां मौजूद थे। ऐसे में हमें यह भी पता था कि हमारे पास जीत का एक मौका है। वह क्रीज पर थे और हमारे लिए जीत पक्की कर रहे थे। तो वही, मुकेश चौधरी ने भी शानदार गेंदबाजी की। पावरप्ले में उन्होंने हमारे लिए बेहतर प्रदर्शन किया।


चेन्नई सुपर किंग्स की सात मैचों में यह दूसरी जीत है I वही बात करे मुंबई इंडियंस कि तो उन्होंने अब तक खेले गए अपने सातो मैच बुरी तरह से गवा दिए है I ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम का टाटा आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता लगभग बंद हो चूका है 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
×